अन्‍ना आज कर सक‍ते हैं अपनी नयी टीम का ऐलान, करेंगे रणनीतियों का खुलासा

Anna Hazare may launch new anti graft team today
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। अपने करीबी सहयोगी और इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन के नेता अरविंद केजरीवाल से अलग होने के बाद गांधीवादी समाजसेवी अन्‍ना हजारे आज अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं। इतना ही नहीं, उम्‍मीद यह भी जताई जा रही है कि अन्‍ना हजारे आज अपनी रणनीतियों का भी खुलासा कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो पूर्व सेनाध्‍यक्ष वीके सिंह और बॉलीवुड सुपस्‍टार आमिर खान उनकी इस नई टीम का हिस्‍सा हो सकते हैं। मालूम हो कि बहुत पहले ही अन्‍ना हजारे ने अपने पुरानी टीम भंग करके इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन के अरविंद केजरीवाल से नाता तोड़कर अपने रास्‍ते अलग कर लिये थे।

अन्‍ना के साथ किरण बेदी ने भी अरविंद केजरीवाल से रास्‍ता अलग कर लिया था। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया था। अन्‍ना हजारे ने अपनी पार्टी का ऐलान करने से पहले राजधानी दिल्‍ली में अभिनेता आमिर खान से मिलने से इच्‍छा जताई है। हालांकि आमिर खान अभी हज यात्रा पर हैं और उनके वहां से लौटने के बाद ही तस्‍वीर साफ हो पायेगी कि वो अन्‍ना की टीम के साथ होंगे या नहीं। आपको यह भी बताते चलें कि गौरतलब है कि आमिर ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर मजबूत भ्रष्टाचार विरोधी प्रणाली लाने की मांग भी की थी।

उल्‍लेखनीय है कि आमिर इससे पहले रामलीला मैदान में अन्ना को अपने समर्थन की बात कर चुके हैं। अपनी टीम को अंतिम रूप देने के लिए अन्ना ने कई पूर्व आईएएस अधिकारी, पूर्व सरकारी कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों से भी बात की है। माना जा रहा है कि अन्ना जनवरी में पटना से भ्रष्टाचार के खिलाफ नई मुहिम शुरू कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+