कैबिनेट फेरबदल: थोड़ी देर में 22 मंत्री लेंगे शपथ

अहम बात यह है कि घोटाले को लेकर विवादों में रहे कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को प्रमोशन दिया जा सकता है। निजी सूत्रों की मानें तो सलमान खुर्शीद को विदेश मंत्री बनाया जा सकता है। विदेश मंत्री की कुर्सी कृष्णा के इस्तीफे से खाली हुई है। इसके अलावा कई मंत्रियों के विभाग बदल सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ इस बात की चर्चा है कि क्या इस फेरबदल के बाद पार्टी कुछ नया करेगी या फिर ये सब पार्टी पर लगे दाग को धुलने के लिये किया जा रहा है।
शुक्रवार को विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने अपने पद से त्यागपत्र दिया तो वहीं शनिवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी, सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्री मुकुल वासनिक और पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भी अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सौंप दिया है। इस्तीफा सौंपने के बाद अब ये पूर्व मंत्री पार्टी के लिये काम करते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications