मंत्रीमंडल में राहुल भी आते तो अच्‍छा लगता: मनमोहन

Always wanted Rahul Gandhi in Government: Manmohan Singh
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कैबिनेट फेरबदल के बाद कहा कि अगर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी भी मंत्रिमंडल में शामिल होते तो उन्हें खुशी होती। प्रधानमंत्री ने कहा, उन्हें नहीं लगता कि 2014 से पहले आम चुनाव होंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आज हुए कैबिनेट फेरबदल के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि आगे की राह चुनौतियों से भरी है।

प्रधानमंत्री ने आज एक बार फिर से राहुल गांधी को मंत्रिमंडल में शामिल करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि,"मैं बहुत खुश होता अगर राहुल गांधी मंत्रिमंडल में शामिल होते, लेकिन राहुल पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं और ये जरूरी भी है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार में शामिल युवा और अनुभवी मंत्री आने वाले चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा,"मुझे नहीं लगता कि आम चुनाव वक्त से पहले होंगे। चुनाव अपने समय पर ही होंगे. मैं उम्मीद करता हूं कि मौजूदा कैबिनेट में ये आखिरी फेरबदल है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+