आस्था और हर्षोल्लास से मनायी जा रही है बकरीद
नई दिल्ली। कुर्बानी का त्यौहार बकरीद या ईद-उल-जुहा शनिवार को देश भर में धार्मिक आस्था और खुशी के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर सभी मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए लाखों मुस्लिम लोग एकत्र हो रहे हैं। नमाज अदा करने के बाद बकरों की कुर्बानी दे कर प्रसाद बांटा जायेगा।
विकिपीडिया के मुताबिक ईद-उल-जुहा हजरत इब्राहिम द्वारा अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे की कुर्बानी देने के की याद में मनाया जाता है। कहा जाता है कि अल्लाह हजरत इब्राहिम की परीक्षा लेना चाहते थे और इसीलिए उन्होंने उनसे अपने बेटे इस्माइल की कुर्बानी देने के लिए कहा।

यूपी बिहार समेत पूरे देश में इस त्यौहार के मद्देनजर सुरक्षा क़ड़ी कर दी गयी। राष्ट्पति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुसलमान भाईयों को इस पर्व की मुबारकबाद दी है। वहीं राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने भी इस पर्व के लिए लोगों को शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications