वाड्रा की क्लिन चिट पर भाजपा ने उठाये सवाल

भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मुझे बिल्कुल हैरानी नहीं हुई जब वाड्रा को पाक-साफ साबित कर दिया गया, कांग्रेस तो पहले से ही तय कर चुकी थी। वाड्राको पूरी तरह से कांग्रेस बचा रही है।
मालूम हो कि चारों जिलों की डीसी रिपोर्ट में साफ किया गया है कि हरियाणा के चार शहरों गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में वाड्रा को जो जमीन बेची गयी है उसमें किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं बरती गयी हैं और वाड्रा ने स्टांप ड्यूटी का पालन करते हुए सारे पैसे सही रूप से चुकाये हैं।
जिस पर पूर्व चकबंदी महानिदेशक अशोक खेमका ने भी सवाल खड़े किये हैं। खेमका ने कहा कि रिपोर्ट पूरी तरह से सही नहीं है जबरदस्ती वाड्रा को बचाया जा रहा है। आपको बता दें कि अशोक खेमका वो ही अधिकारी है जिन्होंने वाड्रा के खिलाफ जांच करने के आदेश दिये थे। आदेश के तुरंत बाद खेमका का तबादला हो गया था जिसके बाद खेमका ने कहा था कि उन्हें वाड्रा के खिलाफ एक्शन लेने की वजह से सजा मिली है।
गौरतलब है कि खेमका को शक था कि साल 2005 में वाड्रा ने हरियाणा में जो जमीन खरीदी हैं उसकी स्टांप ड्यूटी नहीं निभायी है। उन्होंने डीएलएफ और हरियाणा सरकार के बीच में डील कराकर कमीशन खाया है।












Click it and Unblock the Notifications