कहीं मां ने लुटवाई बेटी की इज्जत तो कहीं बच्ची से दुष्कर्म

haryana
चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं पर हो रहे यौन शौषण के कारण यह राज्य महिलाओं के लिए असुरक्षित होता जा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि रिश्ते नाते भी हवस के आगे बौने पड़ गए है। मामला रोहतक शहर से सटे एक नजदीकी गांव का है जहां एक मां द्वारा अपने प्रेमी से बेटी का यौन शोषण करवाने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। शुक्रवार को पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी महिला गीता व उसके प्रेमी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 14 साल की किशोरी के पिता का पांच साल पहले देहांत हो गया। ढाई माह पहले मां गीता देवी ने धोखे से गांव के युवक सुनील के पास भेज दिया, जहां सुनील ने डरा धमका कर उससे दुष्कर्म किया। घर आकर उसने जब मां से शिकायत की तो उसे डांटकर चुप करवा दिया। कुछ दिन बाद फिर ऐसा ही किया गया। डर के मारे वह घर से भागकर बुआ के घर पानीपत के गांव लाखू बुआना पहुंची। उसकी बुआ ने पानीपत एसपी को शिकायत दी, जहां से रोहतक एसपी के पास भेजा था।

वहीं रेवाड़ी के धारूहेड़ा के

गांव गुर्जर घटाल स्थित मेहनियावास की ढाणी में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की सात साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करते हुए दो महिलाओं ने व्यक्ति को देख लिया तथा शोर मचा दिया। शोर सुनकर पहुंचे एक व्यक्ति ने आरोपी को तुरंत ही दबोच लिया तथा पुलिस को सूचित किया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकद्दमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश का युवक कंचन फिलहाल धारूहेड़ा की चिरंजी कॉलोनी में रहता है। कंचन नारायणविहार कॉलोनी में ही रहने वाले एक टेलर के पास बैठा करता था। टेलर की सात वर्षीय बेटी भी कंचन को जानती थी। बीती शाम कंचन ने टेलर दोस्त की सात वर्षीय बेटी को चॉकलेट खिलाने के बहाने खेतों में ले जाकर हवस की शिकार बनाया।

महिलाओं पर अत्याचार की समीक्षा शुरू

हरियाणा में बढ़ रहे दुराचार के मामलों पर काबू करने के लिए पुलिस ने राज्य के सभी जिलों की समीक्षा शुरू कर दी है। राज्य पुलिस के अधिकारियों को दुराचार संबंधी मामलों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जबकि पुलिस अधीक्षकों से सभी जिलों की रोजाना की रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। इस रिपोर्ट पर एडीजीपी (क्राइम अगेस्ट वुमन) ने सभी जिलों की समीक्षा शुरू की है। पुलिस के मुताबिक हरियाणा में महिला कॉमन हेल्पलाइन के माध्यम से ऐसे अपराधों पर काफी हद तक लगाम लगेगी। 1091 के नंबर की इस सेवा का उद्घाटन आगामी 29 अक्टूबर को डीजीपी करेंगे। कोई भी टोल फ्री नम्बर 1091 पर महिलाओं के साथ हुए अत्याचार होने पर या ऐसी कोई संभावना दिखने पर किसी भी समय सूचित कर सकता है। इस नंबर पर सूचना मिलते ही पुलिस की पीसीआर तुरंत मौके पर पहुंचेगी और संबंधित महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इससे महिलाओं के भीतर भी सिक्योरिटी की भावना पैदा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+