ईमानदार छवि के बलबूते गुजरात में मोदी लगा सकते हैं हैट्रिक
अहमदाबाद। विधानसभा चुनावों को लेकर गुजरात पूरी तरह से तैयार है। चुनाव प्रचार जोरो पर है। ऐसे में यह हवा तेज है कि नरेन्द्र मोदी इस बार भी सत्ता पर काबिज हो सकते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो गुजरात में एक बार फिर नरेन्द्र मोदी का जादू चल सकता है। इंडिया टुडे और ओआरजी के ओपिनियन पोल में यह अनुमान जाहिर किया गया है। कांग्रेस की हालत 2007 के मुकाबले और भी पतली हो सकती है। ओपिनियन पोल की मानें तो अपनी ईमानदार और विकास पुरुष छवि के बलबूते मोदी गुजरात में भाजपा को तीसरी बार सत्ता दिलाने में सफल होंगे।

पोल के मुताबिक इस चुनाव में भाजपा को 128 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है जो कि पिछले चुनाव से 11 सीटें ज्यादा है। वहीं कांग्रेस को 48 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है जो कि पिछले साल की तुलना में 11 कम है। पोल के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल की गुजरात परिवर्तन पार्टी को केवल एक सीट मिलने के आसार हैं जबकि अन्य को पांच सीटें मिल सकती हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 17 दिसंबर को होने वाले हैं। 20 दिसबंर को वोटों की गिनती होगी।
2007 में भी गुजरात विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मुंह की खानी पडी थी। 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में 2007 चुनावों में भाजपा 117 सीटें हासिल हुई थीं जबकि कांग्रेंस को 59 सीटें मिली थीं। वहीं दूसरी तरफ आज तक के ओपिनियन पोल में यह बात सामने आई है कि 60 फीसदी से ज़्यादा मुस्लिम यह मानते हैं कि अगर मोदी 2002 के दंगों के लिए माफी भी मांग लें तो भी वे उन्हें माफ करने को तैयार नहीं हैं। 28 फीसदी लोग आज भी मानते हैं कि मोदी 2002 के गुजरात दंगों के लिए जिम्मेदार हैं। वहीं, 58 फीसदी लोगों का यह कहना था कि वे दंगों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications