अफगानिस्तान: नमाज के दौरान मस्जिद में आत्मघाती हमला, 41 की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावर पुलिस की वर्दी पहने हुए था और उसने फरयाब प्रांत की राजधानी स्थित ईदगाह में भीड़ के बीच विस्फोट कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो विस्फोट के कारण 41 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 17 नागरिक और 15 पुलिस वाले तथा खुफिया एजेंट थे। घायलों में प्रांतीय पुलिस प्रमुख अब्दुल खालिक अकसाई शामिल हैं। मस्जिद में प्रांतीय सरकार के अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। ईद के त्योहार की चार दिनों की छुट्टी के पहले दिन मस्जिद में बहुत भीड़ थी।
मालूम हो कि तालिबान के लिहाज से उत्तरी अफगानिस्तान अपेक्षाकृत अधिक शांतिपूर्ण है। 2001 में तालिबान को अमेरिका की अगुआई में सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। हालांकि उन्होंने उत्तर में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं, जबकि देश में एक लाख से अधिक नाटो सैनिक तैनात हैं।












Click it and Unblock the Notifications