चिकित्सालय में भर्ती होने की जिद करने लगे बर्खास्त सपा मंत्री

मंगलवार की शाम एक दैनिक अखबार के फोटोग्राफर से फोटो खींचने को लेकर झगड़ा करने वाले राज्यमंत्री खादी ग्रामों उद्योग मंत्री नटवर कुमार गोयल को मारपीट के आरोप में जेल जाना पड़ा। थाने में मंत्रीजी ने जो नजारा पेश किया उसे देखकर लोगों को भी अहसास हो गया कि प्रदेश के मंत्री किस प्रकार उनका प्रतिनिधित्व करते होंगे। मंत्री जी ने थाने में अपने कपड़े फाड़कर हंगामा किया और मांग की, कि वह भी फोटोग्राफर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराना चाहते हैं। गोयल के हंगामे की जानकारी कुछ ही देर में शासन पहुंच गयी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें बर्खास्त कर दिया जिसके बाद उन्हें मिलने वाला पुलिस का संरक्षण भी समाप्त हो गया।
इसके बाद मंत्री नटवर गोयल ने सीने में दर्द की शिकायत की जिस पर उन्हें चिकित्सीय सहायता दी गयी। गुरूवार की सुबह उन्होंने फिर एक बार सीने में तेज दर्द की बात कही तो पुलिस उन्हें किंग जार्र्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के लॉरीकार्डियोलॉजी विभाग ले गयी। जहां चिकित्सकों ने उनका परीक्षण किया तो पता चला कि उन्हें कोई तकलीफ नहीं है और वह घर जा सकते हैं लेकिन श्री गोयल इस बात पर अड़े थे कि उन्हें दर्द हो रहा है और उन्हें चिकित्सालय में भर्ती किया जाए। भर्ती होने की मांग करते हुए श्री गोयल ने चिकित्सालय में जमकर हंगामा किया तथा बेड पर लेट गए और दवा देने की बात करने लगे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद भी चिकित्सक व वार्ड ब्वाय उन्हें बाहर नहीं निकाल सके।












Click it and Unblock the Notifications