मुंबई में संदिग्‍ध परिस्थितियों में मिली मॉडल की लाश

Model's body found in Mumbai flat
मुंबई। मायानगरी मुंबई में मॉडलिंग जगत में अपनी किस्‍मत आजमाने आई मॉडल विदुषी वेर्डे की लाश रहस्‍मय परिस्थितियों में बरामद किया गया है। 23 वर्षीय इस मॉडल का शव अपार्टमेंट के बगीचे में मिला है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उसकी मौत घर के अंदर हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेजते हुए हत्‍या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और अपार्टमेंट में रहने वाले कुछ लोगों और गार्ड से पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस पारिवारिक विवाद को नजर में रखते हुए भी तफ्तीश कर रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार काफी देर तक विदुषी के घर का दरवाजा ना खुलने पर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने दरवाजा खोला तो विदुषी बेहोशी के हालत में फर्श पर पड़ी थी। उसके गले में कांच का टुकड़ा घुसा हुआ था। आनन-फानन में विदुषी को कोकिला बेन अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मालूम हो कि विदुषा दास वरदे और उसका पति केदार वरदे जो सॉफ्टवेयर इंजीनियर है पिछले ढेढ़ साल से अंधेरी वेस्ट-चार बंगला के मनीष गार्डन अपार्टमेंट में रह रहे थे। पड़ोसियों का कहना है कि वह डायबटिज़ की मरीज़ थी और कल दोपहर 2:14 पर कोई शख्स उनके घर आया था लेकिन दरवाज़ा नहीं खुलने पर वापिस चला गया।

लेकिन जब रात को दरवाजा खोला गया तो वो बेहोश पड़ी थी और उसके गले में कांच घुसा हुआ था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं कुछ लोग कहना है कि विदुषा दास वरदे सोमवार शाम से लापता थी। आज उसका शव अपार्टमेंट के बगीचे से बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक विदुषी के चेहरे और शरीर पर चोट के भी निशान हैं। लिहाजा पुलिस ने मॉडल की मौत को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+