अन्ना की नई टीम में हो सकते हैं वीके सिंह: बेदी

यही नहीं किरण बेदी ने जिन संभावित लोगों का नाम लिया उसमें यूपी के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह, पीवी राजगोपाल, राजेंद्र सिंह, मिन्हास मर्चेंट और भूरे लाल का नाम शामिल है लेकिन अभी यह संभावित सूचि है इसलिए फाइनल नहीं कहा जा सकता है कि टीम में कौन-कौन है। बेदी के मुताबिक इस बार की टीम का रजिस्ट्रेशन एक ट्रस्ट के रूप में होगा जिसका केन्द्र अन्ना के गांव रालेगढ़ में होगा।
आपको बता दें कि अन्ना ने ऐलान किया था कि 24 और 25 नवबंर को रालेगण सिद्धि में एक बैठक होगी जिसमे नई कोर कमेटी, और स्वयंसेवको का एलान होगा। अन्ना ने कहा कि हम पुराने लोगों से भी संपर्क करेंगे लेकिन वो लोग इस नई कमेटी का हिस्सा होंगे या नहीं, यह तय नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता हजारे जन लोकपाल और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की शुरूआत पटना से करेंगे जो कि जनवरी में होगा।












Click it and Unblock the Notifications