मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं दिग्विजय सिंह: विश्वास

कवि विश्वास ने बोला कि दिग्विजय सिंह की मानसिक हालत ठीक नहीं है इसलिए वो बिना सिर-पैर की बात करते हैं। पिछले दो सालों से वो मानसिक तौर पर बिमार चल रहे हैं उन्हें तो इसका इलाज कराना चाहिए। वो जहां जाते हैं वहीं पर कांग्रेस की दुर्दशा हो जाती है।
एमपी में कांग्रेस अस्तित्व के लिए लड़ रही है, बिहार-यूपी में हाल आपके सामने ही है ऐसे में दिग्विजय सिंह की बयानबाजी केवल जनता को कांग्रेस से दूर ले जा रही है।
गौरतलब है कि दिग्गी राजा ने अरविंद केजरीवाल से एक खत लिखकर 27 सवाल पूछे हैं जिस पर केजरीवाल ने कहा कि उनके सवालों का जवाब वो तब ही देंगे जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी बहस के लिए आयेंगे जिस पर गुस्साये दिग्गी राजा ने कहा कि केजरीवाल इतने बड़े नहीं कि सोनिया औऱ राहुल उनसे बात करें।












Click it and Unblock the Notifications