अन्‍ना की सहयोगी एनी कोहली का प्रशांत भूषण के घर हंगामा

Prashant Bhushan
गाजियाबाद। खुद को इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन की पूर्व सहयोगी और समाजसेवी अन्‍ना हजारे की करीबी बताने वाली 59 वर्षीय एनी कोहली ने आज अरविंद केजरीवाल के समर्थकों पर मारपीट कार आरोप लगाते हुए प्रशांत भूषण के घर पर हंगामा कर दिया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गाजियाबाद स्थित प्रशांत भूषण के घर इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन के सहयोगियों की बैठक चल रही थी। इस बैठक में प्रशांत भूषण, उनके पिता शांति भूषण, अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और योगेन्‍द्र यादव मौजूद थे। अचानक एनी वहां पहुंच गई और हंगामा शुरु कर दिया। हंगामा जब बढ़ गया तो अरविंद केजरीवाल एनी को घर के अंदर ले गये।

एनी ने केजरीवाल से रोते हुए बताया कि उनके समर्थकों ने उनके साथ बदसलूकी की है। इतना ही नहीं एनी ने केजरीवाल को बताया कि उनके समर्थकों ने उनके साथ हाथापाई भी की है। बताते चलें कि रविवार को अरविंद केजरीवाल के प्रेस कांफ्रेंस में एनी कोहली ने कई सवाल पूछे थे। आज वो अचानक प्रशांत भूषण के घर पहुंच गईं। जिस समय एनी पहुंची उस वक्‍त लगभग अधिकतर मीडिया वहां मौजूद थी। कोहली टीम केजरीवाल से अपने सवालों को जवाब जानना चाहती थीं। कोहली के मुताबिक उनसे इस दौरान इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की।

बतौर कोहली, समाजसेवी अन्‍ना हजारे ने जब भ्रष्‍टाचार के खिलाफ मोर्चा खोला तो वह उससे प्रभावित हुईं और इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन की मेंबर बन गईं। एनी खुद को आम जनता बताती है और केजरीवाल के राजनीति में आने से वह बेहद आहत हैं। एनी का कहना है कि केजरीवाल ने जो किया है वह अन्ना के साथ धोखा है। कुछ समय पहले केजरीवाल मुंबई आए थे। वहां एयरपोर्ट पर उन्होंने बात करने की कोशिश की, पर केजरीवाल के समर्थकों ने धक्का देते हुए सभी को भगा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+