यूपी के विकास को लेकर अखिलेश यादव चिंतित

अखिलेश यादव ने दावा किया कि सपा ने चुनाव के पूर्व अपने घोषणापत्र में जनता से जो वादे किये थे, उसे पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि तमाम जनहित की योजनाएं शुरू की गयी है और कई शुरू होना बाकी है। उन्होंने कहा कि सरकार घोषणापत्र के वायदों के अनुरुप काम कर रही है तथा विकास को गति देने के लिए अर्थव्यवस्था को रास्ते पर लाने की कोशिश कर रही है जिससे अच्छे परिणाम सामने आने लगे हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र को महत्वपूर्ण स्थान दिया है और बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को जनता को पूरा लाभ मिल सके इस कारण कई स्थानों पर उन्होंने स्वयं कन्या विद्याधन बांटा है। अखिलेश यादव ने सड़कों के विस्तार के बारे में कहा कि सड़कें किसी भी प्रदेश के विकास का आधार हैं। सड़के बनती हैं तो विकास स्वत: होने लगता है।
उन्होंने कहा कि आवागमन सुगम होने से जनता के विकास के कई विकल्प खुल जाते हैं। अखिलेश ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस वे की तरह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का निर्माण तथा आगरा में ङ्क्षरग रोड का निर्माण कराया जायेगा।
वहीं प्रदेश की बिजली व्यवस्था उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने बिजली उत्पादन नहीं बढ़ाया लेकिन उनकी सरकार उत्पादन में वृद्धि के साथ ही वितरण व्यवस्था में भी सुधार कर रही है जिसके परिणाम सामने आने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने दावा कि सरकार का पांच साल का कार्यकाल जनता के लिए काफी अच्छा रहेगा और जनता के हितों में कई महत्वपूर्ण निर्णय होंगे।












Click it and Unblock the Notifications