आईपीएस अधिकारियों की संख्‍या बढ़ायेंगे अखिलेश

Akhilesh Yadav
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने में नाकाम रही पुलिस को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कई अन्य सुविधाएं देने का वायदा कर दिया। अलिखेश यादव ने कहा कि प्रान्तीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का आई. पी. एस. संवर्ग में जाना आसान होगा क्योंकि सरकार ने इसका कोटा बढ़ाने का निर्णय लिया है।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर अलिखेश यादव ने पुलिस प्रशासन की जमकर तारीफ की तथा उनके लिए कर्ई योजनाओं की घोषणा कर दी। अलिखेश यादव ने कहा कि जिन पुलिस कर्मियों को रहने के लिए सरकारी आवास नहीं मिल पा रहे हैं उन्हें मकान किराया भत्ता दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मिकों को मिलने वाला वर्दी धुलाई भत्ता 12 रुपए से बढ़ाकर दसेगुना यानि 120 रुपए कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर प्रोन्नति के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए अब 50 प्रतिशत चयन वरिष्ठता के आधार पर तथा 50 प्रतिशत चयन परीक्षा पद्धति के आधार पर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्य आरक्षी तथा उपनिरीक्षक के पदों के लिए विभागीय परीक्षा के तहत 10 किलोमीटर की दौड़ के कारण कर्मिकों को पूर्व में काफी कठिनाई हुई थी तथा कुछ कार्मिकों की मृत्यु भी हो गयी थी।

इसके मद्देनजर इस अर्हता को कम किए जाने के सम्बन्ध में विचार किया जा रहा है। अलिखेश यादव ने कहा भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग में प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग का कोटा 33.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का प्रस्ताव भारत सरकार को एक सप्ताह में भेज दिया जायेगा। अलिखेश यादव ने कहा कि 38 हजार सिपाहियों का स्थानातंरण उनके द्वारा दिये गये विकल्प के अनुसार किए जाएंगे। इन सारी घोषणाओं के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि थाने स्तर पर जनता के उत्पीडऩ की शिकायतें मिल रही है तथा उनमें यदि कमी नहीं आई तो कड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो पुलिसकर्मी अपने दायित्वों पर खरे नहीं उतरे हैं उनके खिलाफ अविलम्ब कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+