दुर्गा पूजा में शामिल होकर लौट रहे 8 लोगों की दर्दनाक मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक परिवार कार में सवार होकर दुर्गा पूजा में शामिल होने गये थे। पंडालों के दर्शन के बाद वो कार से ही वापस लौट रहे थे। दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर में कार के ड्राइवर का कार से नियंत्रण खो गया और कार बिजली के खंभे से जा टकराई। पुलिस ने बताया कि तीन महिलाओं और तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये। घटना आज सुबह लगभग 8 बजे की है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घायलों को इलाज के लिये पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मरने वालों के आपस में क्या संबंध थे इस बात की जानकारी अभी नहीं चल सकी है।












Click it and Unblock the Notifications