केजरीवाल को सिर पर न चढ़ाये मीडिया: मुलायम

मुलायम ने अरविन्द केजरीवाल द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के विषय में कहा कि उन्हें ज्यादा महत्व नहीं देने की जरूरत नहीं है। उन्होने कहा कि केजरीवाल सबके उपर ही आरोप लगाये जा रहे हैं। आरोप लगाते-लगाते कुछ दिन में केजरीवाल खुद ही थक कर चुप हो जायंगे।
श्री यादव ने कहा कि केन्द्रीय कानून मंत्री श्री खुर्शीद पर तमाम प्रकार के आरोप लग रह हैं जिस वजह से वह काफी परेशानी में हैं इसलिये उनके बारे में वह अभी कुछ भी बोलना ठीक नहीं होगा। ज्ञात हो कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन के सदस्य अरविन्द केजरीवाल के फर्रूखाबाद आने की खबर पर खुर्शीद ने कहा था कि केजरीवाल आ तो जाएंगे लेकिन लौटेंगे नही।
खुर्शीद का यह भी कहना था कि अब कलम के बजाय ब्लड की बात होगी। इस पर मुलायम ने कहा कि सलमान खुर्शीद परेशानी में हैं और ऐसे में उनका खुर्शीद के बारे में कुछ कहना उनकी परेशानी को और बढ़ सकता है अत: वह कुछ नहीं कहेंगे।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने भी आज जाकिर हुसैन ट्रस्ट द्वारा विकलांगों की सहायता के लिये दी गयी राशि के दुरूपयोग मामले में दायर जनहित याचिका में केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद तथा ट्रस्ट की कर्ताधर्ता उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के मामले में न्यूज चैनल आज तक को आगामी 30 अक्तूबर तक सभी दस्तावेज पेश करने को कहा है जिसके आधार पर खबर दिखायी जा रही है।
सपा अध्यक्ष ने केजरीवाल के फर्रूखाबाद आने पर सुरक्षा देने सम्बन्धी सवाल को अनसुना कर दिया। उन्होने खुर्शीद के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी का भी बचाव किया साथ ही मीडिया से केजरीवाल को ज्यादा महत्व नहीं देने की अपील की। उन्होने कहा कि केजरीवाल सबके उपर ही आरोप लगाये जा रहे हैं। यहां तक कि उन्हें भी नहीं छोड़ा।
मुलायम सिंह यादव ने कहा आरोप लगाते-लगाते कुछ दिन में केजरीवाल खुद ही थक कर चुप हो जायंगे। उन्होंने कहा कि बगैर सबूत के किसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाना सरासर गलत है। केजरीवाल अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं दे सके हैं। भ्रष्टाचारों के इन आरोपों से उन्होने देश में राजनीतिक संकट होने से इन्कार किया और कहा कि इससे एक बहस जरूर छिड़ी है जो लोकतन्त्र के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब तो रविंद केजरीवाल भी राजनीतिक दल बना रहे हैं। चुनाव लड़े, अच्छी बातें है। सिर्फ आरोप लगाने मात्र से ही राजनीति नहीं चलती है।












Click it and Unblock the Notifications