भोपाल: इंजेक्शन लगाने से 3 बच्चों की मौत
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाने से तीन बच्चों की मौत हो गई, और 15 बच्चों की हालत बिगड़ गई। कमला नेहरू अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चों को मंगलवार की रात इंजेक्शन लगाया गया था। कुछ ही देर बाद बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी थी। उन्हें उल्टी, दस्त और ठंड लगने लगी थी।
इससे मंगलवार की देर रात दो बच्चों तथा बुधवार को एक बच्चे की मौत हो गई। दूसरी तरफ 15 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चों की मौत और हालत बिगड़ने से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। बच्चों की मौत के कारण की जांच शुरू हो गई है। प्रारंभिक जांच में इंजेक्शन में प्रयुक्त पानी में गड़बड़ी की बात कही गई है।
प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि एंटीबायटिक दवा के पाउडर को घोलने के लिए प्रयुक्त पानी दूषित था। अस्पताल के प्रशासन ने भी मान लिया है कि एक बच्चे की मौत इंजेक्शन लगने से हुई है, और दो बच्चों की मौत का कारण कुछ अलग बताया जा रहा है। जैसा कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि एंटीबायटिक दवा के पाउडर को घोलने के लिए प्रयुक्त पानी दूषित था, इसलिए तीनों बच्चों की मौत इंजेक्शन लगने से ही हुई है।
बच्चों को भले ही अलग-अलग इंजेक्शन लगाए गए थे, लेकिन उसमें प्रयुक्त होने वाला पानी एक ही था। इंजेक्शन के साथ उपयोग में लाई गई सेलाइन को जब्त कर जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया गया है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications