रामजन्म भूमि पर मस्जिद बर्दाश्त नहीं: उमा भारती

गंगा समग्र विकास अभियान पर निकली साध्वी उमा भारती ने कहा कि लोग यह समझते हैं कि भाजपा अपने इरादे से डिग गयी लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए राम जन्म भूमि आंदोलन राजनीतिक रूप से भले ही असफल हो लेकिन उनकी नजर में वह पूरी तरह सफल आंदोलन है। उन्होंने कहा कि अयोध्या का मामला कोर्ट में चल रहा था जिस कारण चाहकर भी उसमें हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता था लेकिन अब कोर्ट ने भी स्वीकार कर लिया है कि वहां राम मंदिर ही था। उमा भारती ने कहा कि वहां भगवान राम का भले ही छोटा मंदिर है लेकिन अब वह खुले में विराजमान है, मस्जिद की बंद कपाटो में नहीं।
रामजन्म भूमि आंदोलन, तिरंगा आंदोलन और गंगा आंदोलन इन तीन आंदोलनों को उन्होंने अपने जीवन के तीन मुख्य पड़ाव बताये और कहा कि रामजन्म भूमि आंदोलन एक सफल आंदोलन था जबकि तिरंगे के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी छोडऩे का फैसला करने में एक मिनट की भी देर नहीं की और अब गंगा आन्दोलन में सभी धर्मों के लोग गंगा की रक्षा के लिए एक गैर राजनैतिक प्रयास के साथ जुड़े।
उमा भारती ने कहा कि रामजन्म भूमि और तिरंगे के लिए उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने इन आंदोलनों को सफल बनाने की पुरजोर कोशिश और अब गंगा आंदोलन के लिए भी वह ऐसा ही प्रयास करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications