अब पटना से शुरू होगी जनलोकपाल की लड़ाई: अन्ना

इसके साथ ही अन्ना ने यह भी कहा कि हाल में ही हुए मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद देशव्यापी दौरे में विलंब हो रहा है। जनवरी में जयप्रकाश नारायण के आंदोलन की जगह से ही अन्ना के आंदोलन की शुरूआत होगी। अन्ना ने कहा कि जनलोकपाल और भ्रष्टाचार के लिए पटना के गांधी मैदान से लड़ाई की शुरूआत होगी। हजारों युवाओं ने आंदोलन में शामिल होने की इच्छा जताई है।
अन्ना ने बताया कि राष्ट्रव्यापी संगठन बनाने के काम में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के लिए रालेगण सिद्धि में 14 अक्टूबर को 10 तकनीकी विशेषज्ञों की बैठक हुई। अन्ना ने आंदोलन का आह्वान करते हुए कहा कि अब परिवर्तन का समय आ गया है। पिछले लगभग 65 साल से राजनीतिक शक्तियों द्वारा परिवर्तन संभव नहीं हो पाया है, यह जनशक्ति के बिना नहीं हो सकता।
अन्ना ने सरकार पर वार करते हुए कहा कि उनको किसी और का नहीं बल्कि, हार का डर सता रहा है। अन्ना के सहयोगी दत्ता अवारी ने बताया कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिहं गुरूवार को अन्ना हजारे से मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications