अखिलेश दास ने पैसा देकर किए जमीनों पर कब्जे

UP
लखनऊ। बसपा के करीबी व पूर्व इस्पात मंत्री अखिलेश दास ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को पैसा देकर अवैध रूप से चिनहट इलाके में जमीनों का अधिग्रहण किया। अपनी मेसर्स विराज कंसट्रक्शन कम्पनी के नाम पर श्री दास ने 317 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया और वहां रहने वाले लोगों को वहां से खदेड़ दिया। अखिलेश दास के इस कदम की शिकायत करते हुए इलाके के निवासियों ने मुख्यमंत्री अखिलेश दास से प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करा न्याय की मांग की।

ग्राम सेमरा विकास खण्ड चिनहट की पूर्वांचल इनक्लेव व गोरखपुर इनक्लेव कालोनी निवासियों ने मुख्यमंत्री को प्रेषित एक पत्र में अखिलेश दास पर ढेरों आरोप लगाए। कालोनी के लोगों ने आरोप लगाया कि बसपा के शासन काल में श्री दास ने अवैध रूप से कई जमीनों पर कब्जे किए। गत 12 अक्टूबर को लिखे पत्र में लोगों ने कहा कि अखिलेश दास ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को रिश्वत देकर फर्जी कम्पनी मेसर्र्स विराज कंस्ट्रक्शन के माध्यम से जमीन का अधिग्रहण किया।

कालोनी के लोगों ने कहा कि विराज कंस्ट्रक्शन का लाइसेंस भी समाप्त हो चुका था लेकिन एलडीए के अधिकारियों की मिलीभगत 250 एकड़ जमीन का डीपीआर मंजूर कर दिया गया। इस पर भी जब श्री दास की इच्छा नहीं भरी तो उन्होंने आस-पास की जमीनों पर भी कब्जा कर लिया इसके बाद उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों को अपनी ओर मिलाकर 250 एकड़ को बढ़ाकर 317 एकड़ कर लिया।

लोगों ने एडीएम भूमि अर्जन के पद पर तैनात एक अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठाया और कहा कि उन्होंने रातों रात कार्यालय खुलवाकर गलत तरीकों के भूमि अधिग्रहण की इजाजत दे दी। मुख्यमंत्री से मामले की जांच की मांग करते हुए लोगों ने कहा कि एलडीए के तत्कालीन सचिव व कलेक्टर भूमि अर्जन की भी जांच करायी जाए। लोगों का कहना है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए और अखिलेश दास की विराज कंस्ट्रक्शन के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+