दहेज और बेटे की चाह में महिला को जिंदा जलाया, मौत

Woman, baby daughter burnt alive by in-laws who wanted son
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। राजधानी दिल्‍ली में एक ऐसी घटना ने दश्‍तक दी जिसने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्‍या सच में आज भी इस समाज में महिलांए अबला हैं। 25 साल की एक बीटेके स्‍नातक महिला और उसकी मासूम सी बच्‍ची को को उसके पति व ससुराल वालों ने जिंदा जलाकर मार दिया। ऐसा इसलिये किया गया क्‍योंकि प्रवर्तिका गुप्‍ता नाम की यह महिला शादी के वक्‍त दहेज कम लेकर आई थी और उसने बेटे की जगह बेटी को जन्‍म दिया था। पुलिस ने इस संबंध में महिला के पति सहित ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार घटना बीते 6 अक्‍टूबर की है। 25 वर्षीय प्रवर्तिका गुप्‍ता की मौत की शादी 2 साल पूर्व आशुतोष नामक व्‍यक्ति से हुई थी। आशुतोष हरियाणा स्थित एक इंवेट मैनेजमेंट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। आशुतोष के पिता राम मोहन गुप्‍ता इंजीनियर हैं। बीते 6 अक्‍टूबर को प्रर्वतिका को बुरी तरह झुलसी स्थिति में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। उसका साथ उसकी 13 माह की बच्‍ची भी थी जो आधी जली हुई थी।

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार प्रर्वतिका को उसके ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया था। ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि ससुराल वाले चाहते थे कि प्रर्वतिका को बेटा हो मगर उसने एक बेटी को जन्‍म दिया था। पुलिस ने बताया कि बेटी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। पुलिस ने पति और सास सुषमा पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+