दिल्ली: आज ऑटो रिक्शा और टैक्सी की हड़ताल

दिल्ली सरकार ने इस हड़ताल पर कहा कि लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना ना करना पड़े इसलिए डीटीसी की ज्यादा बसों को सड़को पर उतारा जा रहा है। हड़ताल को लेकर कई यूनियनों के लोग दिल्ली के परिवहन मंत्री से भी मिले थे। विभिन्न ऑटों संगठन ने हड़ताल में शामिल होते हुए चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, हड़ताल वापस नहीं लेंगे।
दिल्ली के ऑटो संघ ने बैठक कर रणनीति बनाते हुए सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। इस बैठक में लगभग आधा दर्जन ऑटो संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक खत्म होने के बाद संघ ने अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा ऑटो में जीपीएस लगाने के लिए लगभग 15 हजार रूपए वसूले जा रहे हैं। इससे पहले सरकार ने कहा था कि जीपीएस की कीमत साढ़े सात हजार से ज्यादा नहीं होगी। दिल्ली ऑटों चालकों का परिवहन विभाग शोषण कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications