सीएमओ की किडनैपिंग यूपी में गुंडा राज की वापसी: भाजपा

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि घटना प्रदेश में गुण्डा राज की वापसी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने प्रदेश मुख्यालय पर इलेक्ट्रानिक मीडिया से वार्ता में सरकार से सवाल किया कि सरकार बताएं कि राजस्व राज्यमंत्री द्वारा प्रताड़ित किए गए सीएमओ कहा है? उन्हे अब तक उनको अब तक उनके परिवार जनों से मिलने क्यों नही दिया गया? डा0 बाजपेई ने यह आशंका व्यक्त की कि या तो सरकार पूरे घटनाक्रम पर लीपापोती करने की गरज से सीएमओ को किसी से मिलने नही दे रही है या उन्हे गम्भीर चोट है जिस के कारण उन्हे मीडिया तथा उनके परिवार के लोगों से दूर रखा गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के मंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा जिस तरह का कृत्य किया गया और सरकार द्वारा इसमें अब तक जिस तरह की कार्यवाही की गई उसने प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री की छवि को जनता में तार-तार कर दिया तथा प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि संविधान व सत्य निष्ठा की शपथ लेने वाले व्यक्ति द्वारा किए जा रहे इस तरह के अपराधिक कृत्य संविधान की मयार्दा क्या कानून का मखौल उड़ाते है तथा अत्यन्त गम्भीर अपराध है। भाजपा अधक्ष ने सरकार से मांग की है कि घटना की निष्पक्ष व प्रभावी जांच कराकर दोषी के खिलाफ अविलम्ब सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें।












Click it and Unblock the Notifications