वाड्रा घोटाला नहीं यह तो 3 जी घोटाला है: भाजपा

अफोसस तो तब होता है कि जब यह सब पीएम ममोहन सिंह की निगरानी में हो रहा है इसलिए वो अर्थ शास्त्री नहीं बल्कि अनर्थ शास्त्री है। यह बात बीजेपी नेता अनंत कुमार ने पटना में कही। आपको बता दें वाड्रा के लिए इन शब्दों का इस्तेमाल भाजपा नेता स्मृति ईरानी भी कर चुकी हैं।
गौरतलब है कि गुरूवार को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्जी मंजूर कर ली है। अब इस मामले पर सुनवाई इसी महीने की 21 तारीख को यानी कि 21 अक्टूबर को होगी। कोर्ट ने सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए तीन हफ्ते तक का समय दिया है,वाड्रा पर इंडिया अंगेस्ट करप्शनके मेंबर अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाये हैं।
केजरीवाल के मुताबिक गुड़गांव में 30 एकड़ जमीन पर हॉस्पीटल बनाया जाना था लेकिन हरियाणा सरकार ने जमीन पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जिसके चलते इस जमीन पर डीएलएफ का कब्जा हो गया और यह सबकुछ राबर्ट वाड्रा के इशारे पर हुआ उन्होंने भी इस पूरी डील में मुनाफा कमाया है। वो इस पूरे मामले में 50 प्रतिशत के पार्टनर थे। यही नहीं वाड्रा ने हमेशा से सोनिया गांधी के दामाद होने का फायदा उठाया है तभी तो उनकी संपत्ति पांच साल 50 लाख से 300 करोड़ की हो गयी है।
केजरीवाल के बाद हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने भी सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने भी शक जाहिर किया है कि वाड्रा ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए गुड़गांव से सटे मेवात इलाके की बेशकीमती जमीन से 2 साल में मोटा मुनाफा कमाया है। जबकि कांग्रेस और हरियाणा सरकार ने केजरीवाल के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।












Click it and Unblock the Notifications