भ्रष्ट यूपीए शीतकालीन सत्र से पहले ही ध्वस्त हो जायेगी: सुषमा स्वराज

स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती तथा लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्म दिवस के मौके पर एक रैली के समापन के मौके पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने कहा कि यूपीए के पाप का घड़ा भर चुका है, तीनों लोक धरती, आकाश और पाताल में जमकर भ्रष्टाचार करने वाली यूपीए शीतकालीन सत्र भी पूरा नहीं कर पायेगी। इसलिए देश को मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहना होगा।
सुषमा ने कहा कि यूपीए ने धरती पर ऱाष्ट्रमंडल खेल घोटाला किया, आकाश में 2जी स्पैक्ट्रम घोटाला किया तो वहीं पाताल में जाकर कोयला घोटाला किया जिसे जनता कभी भी माफ नहीं करेगी। एफडीआई पर भी केन्द्र को कोसते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि देश को लूटने के बाद इस सरकार ने अब देश को विदेशियों के हाथों बेचने की तैयारी कर ली है।
यूपीए ने कभी भी एफडीआई पर सब राजनेतिक दलों की राय नहीं ली, बस एक तानाशाह की तरह बर्ताव करते जा रहे हैं। सरकार जनता का भरोसा और सदन में वोटों में खो चुकी है इसलिए यह निश्चत है कि सरकार संसद का शीतकालीन सत्र भी चला नहीं पायेगी और गिर जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications