खुर्शीद के लिए केजरीवाल आज विकंलागों संग करेंगे पीएम घर का घेराव

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। राष्ट्रीय दामाद राबार्ट वाड्रा और देश के कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के खिलाफ जहर उगलने वाले अरविंद केजरीवाल आज कानून मंत्री और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के घर का घेराव विकलांगो के साथ मिलकर करेंगे। इन सब की मांग है कि वो कानून मंत्री सलमान खुर्शीद तत्काल इस्तीफा दें क्योंकि उन्होंने अपने एनजीओ के जरिये अपनी पत्नी लुईस खुर्शीद के साथ मिलकर विकलांगो का पैसा खाया है।

गौरतलब है कि आज तक के स्टिंग ऑप्रेशन में यह बात सामने आयी है कि सलमान खुर्शीद और उनक पत्नी अपने एनजीओ के जरिये विकलांगो का पैसा डकार गये हैं। यह पैसा सलाना 71 लाख रूपये है। आपको बता दें देश के पूर्व राष्ट्रपति और खुर्शीद के नाना जाकिर हुसैन के नाम पर चलने वाले जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट ने विकलांगों के नाम पर लिये गये पैसों से खुर्शीद और उनकी टीम की जेबें भरी है।

आज तक ने खुर्शीद के जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट पर सरकारी अधिकारियों के फर्जी सिग्नेचर के आधार पर ग्रांट लेने और पैसे को सही से इस्तेमाल न करने का आरोप लगाया है। मौजूदा दौर में सलमान खुर्शीद खुद इस ट्रस्ट के चेयरमैन हैं। आज तक ने दावा किया है कि खुर्शीद का ट्रस्ट गरीबों और विकलांगों के नाम पर पैसे तो लेता है लेकिन विकंलागों को पहुंचाता नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+