पैसा पेड़ पर नहीं कांग्रेस नेताओं की जेब में उगता है: सुषमा

संदन में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने यूपीए सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने भ्रष्टाचार और घोटालों के मामले में धरती तो क्या, आकाश और पाताल को भी नहीं छोड़ा।
सुषमा स्वराज ने कहा कि पैसे पेड़ों पर नहीं बल्कि कांग्रेस नेताओं के जेबों में उगते हैं। केन्द्र सरकार पर भ्रष्टचार में सिर से लेकर पांव तक डूबे होने का आरोप लगाते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि सरकार ने संसद में बहुमत खो दिया है और मैं भरोसे के साथ कह सकती हूं कि संसद का शीतकालीन सत्र भी पूरा नहीं कर पाएगी।
महंगाई पर जंतर मंतर पर भाजपा के धरने में सुषमा स्वराज के साथ अरुण जेटली भी मौजूद थे। अरुण जेटली ने भी सरकार पर हमला बोला और कहा कि यूपीए सरकार इतिहास में अबतक की सबसे भ्रष्ट सरकार है।












Click it and Unblock the Notifications