70 फीसदी पंजाबी युवक नशे के शिकार: राहुल गांधी

rahul-gandhi
पंजाब। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव राहुल गांधी ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हूए कहा कि यह सरकार नशे का कारोबार रोकने में नाकाम साबित हुई है जिसके कारण पंजाब में 70 फीसदी युवा नशे के शिकार हैं। राहुल ने पंजाब में रैली करते हुए ये बातें कही। उन्‍होने इसके लिए राज्‍य सरकार की निंदा भी की।

राहुल ने पंजाब के युवाओं को राजनीति में आने का आह्वान करते हुए कहा कि राजनीति में युवाओं को आना चाहिए जिससे की इसकी बुराईयां खत्‍म हो सकें। गांधी परिवार के इस युवा सदस्‍य ने कहा है कि मुझे आठ साल राजनीति में हो चुके हैं लेकिन मुझे लगता है‍ कि इसमें युवाओं की भागीदारी बेहद कम है। जबकि रोजगार, भ्रष्‍टाचार या फिर विकास के मुद्दों का समाधान पास ही है।

उन्‍होने कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई की रैली में कहा कि युवाओं के राजनीति में आने से ही बदलावों की शुरूआत हो सकेगी, इसलिये युवाओं का राजनीति में आना देश हित के लिए जरूरी है।

उनके बयान ' पंजाब में 70 फीसदी युवा नशे के शिकार हैं' की शिरोमणि अकाली दल ने निंदा की है और कहा है‍ कि राहुल को इस तरह के आरोप राज्‍य सरकार पर नहीं लगाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+