राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिये केजीएमयू में शार्प शूटर तैनात

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवॢसटी के कल होने वाले दौरे के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। प्रणब दा कल होने वाले विवि के आठवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। केंद्रीय गुप्चर एंजेसियों व एसपीजी की टीम मंगलवार शाम ही राजधानी पहुंच गयीं और मोर्चा संभाल लिया। समारोह स्थल के अंदर व बाहर तथा आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिये गये हैं जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। छतों पर शार्प शुटर तैनात किये गये हैं। उनकी सुरक्षा के लिए पांच पुलिस अधीक्षक, 13 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 36 क्षेत्राधिकारी, 42 इंस्पेक्टर, 275 सब इंस्पेक्टर, एक हजार सिपाही, 27 महिला सब इंस्पेक्टर, 90 महिला सिपाही, 11 कंपनी पीएसी तैनात की गयी है।
समारोह स्थल के आस-पास के सभी इन्ट्रीगेट को सील कर दिया गया है सभी पर मेटल डिक्टेटर लगाये गये हैं। सुरक्षा के लिए वायुसेना को भी एलर्ट कर दिया गया है। परिसर के भीतर की इमारतों पर शार्प शूटरों के अलावा विमान विरोधी हल्की मशीन गनें भी तैनात की गयी है। एसजीपीजीआई समेत सभी प्रमुख चिकित्सालयों को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। सीनियर डाक्टरों व सर्जर्नो की टीमें तैयार की गयीं हैं। महामहिम सवेरे अमौसी एअरपोर्ट पहुंचेगें जहां से वह राजभवन जाएंगे जिसके बाद मुख्यमंत्री आवास पर उनके सम्मान में दोपहर का भोज होगा इसके बाद वह चिविवि जाएंगे। शहर के मेयर डा. दिनेश शर्मा अमौसी पर उनके स्वागत को तैनात होंगे और सम्मानस्वरूप उन्हें शहर की चाबी देंगे।












Click it and Unblock the Notifications