वाड्रा के सवाल पर भड़की रेणुका, कहा नानसेंस
नई दिल्ली। इन दिनों कांग्रेस बुरी तरह से बौखलाई हुई है, उसे अपने गुस्से के आगे कुछ दिखायी नहीं पड़ रहा है वजह है उसके दामाद राबर्ट वाड्रा पर अरविंद केजरीवाल के ओर से लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोप। जिसका नजारा बुधवार को प्रेसवार्ता में उस समय दिखा जिस समय मीडिया के सवालों का जवाब देने के लिए कांग्रेस प्रवक्ता रेणुका चौधरी पहुंची थीं।

गौरतलब है कि केजरीवाल ने मंगलवार को मीडिया में कुछ कागज पेश किये हैं जिनके मुताबिक गुड़गांव में 30 एकड़ जमीन पर हॉस्पीटल बनाया जाना था लेकिन हरियाणा सरकार ने जमीन पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जिसके चलते इस जमीन पर डीएलएफ का कब्जा हो गया और यह सबकुछ राबर्ट वाड्रा के इशारे पर हुआ उन्होंने भी इस पूरी डील में मुनाफा कमाया है। वो इस पूरे मामले में 50 प्रतिशत के पार्टनर थे।












Click it and Unblock the Notifications