केजरीवाल एंड टीम की जान खतरे में, चितिंत लोग

नई दिल्ली। सत्ताधारी कांग्रेस से सीधे पंगा लेने वाले इंडिया अंगेस्ट करेश्पन के मेंबर से नेता बन चुके अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा हो सकता है, इसलिए उन्हें और उनकी टीम को चौकन्ना रहने को कहा जा रहा है। यह कहना है डा. कुमार विश्वास का।

 Arvind Kejriwal and his team
जिन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से आप सब दोस्तों को मेरी,अरविन्द,प्रशांत,मनीष और बाकी साथियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए बहुत चिन्ता जगी है ! लाखों मेल्स, एस.एम्.एस. और कॉल आ रहीं हैं कि "अपना ख्याल रखिये" ,"ये लोग बहुत खराब हैं, आप ने इन के खून पीने के दाँत तोड़ने की पहल की है तो ये जानवर आप पर हमला कर सकते हैं" ! सड़क पर,चौराहों पर बुजुर्ग मिलते हैं और सर पर हाथ फिरा कर कभी स्वर्गीय ललितनारायण मिश्र तो कभी जे.पी. का किस्सा सुना कर हिदायत देते हैं कि "बेटा ये बहुत बड़े वाले "- - -" हैं । किसी भी हद्द तक जा सकते हैं " ! आप सब की इस चिन्ता के पीछे आप सब का इस देश से प्यार परिभाषित है ! बारम्बार प्रणाम और आभार आप सब का ! हम बहुत छोटे लोग हैं इतनी सुविधायें नहीं हैं हम पर और ना ही हम चाहते हैं ! अगर हम में से किसी का भी एक कतरा खून बहाया गया तो उस एक कतरे से करोड़ों आवाजें उठेंगीं जो इन पापियों को इस देश से उखाड़ फेंकेगीं ! सड़क से हैं तो सड़क से उठाया शेर याद आ गया....!
"फानूस बन के जिस की हिफाज़त हुआ करे ,
वो शम्मअ क्या बुझे जिसे रोशान खुदा करे....!" जय हिंद !

संदेश पढ़कर आपको समझ में आ गया होगा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम को लेकर लोग संशकित है। लोगों को लगता है कि सत्ताधारी या राजनीति के ठेकेदार कुछ भी कर सकते हैं।

गौरतलब है कि केजरीवाल ने यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाये हैं। केजरीवाल ने सीधे वार करते हुए कहा है कि हरियाणा सरकार और डीएलएफ की मदद से वाड्रा की संपत्ति मात्र पांच सालों में 50 लाख से 300 करोड़ की कैसे हो गयी? जिस पर कांग्रेस बुरी तरह से तिलमिलाई हुई है, उसने केजरीवाल को झूठा बताते हुए कहा है कि वो सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं इसलिए ऐसा कह रहे हैं। वो जानबूझकर वाड्रा को बदनाम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+