खुशखबरी: आज आधी रात से सस्‍ता हो जायेगा पेट्रोल

Petrol Price
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। महंगाई की मार झेल रही आम जनता के लिये थोड़ी सी राहत की खबर है। आज आधी रात से पेट्रोल की कीमत कम हो जायेगी। आधी रात के बाद से पेट्रोल की कीमत में 56 पैसे प्रति लीटर की कटौती हो जायेगी। हाल के दिनों में पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी के बाद राजनीतिक मोर्चे पर चौतरफा घिरी केंद्र सरकार ने आज यह फैसला लिया है।

गौरतलब है कि डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की आयात लागत कम हुई और पेट्रोल पर वह मुनाफे की स्थिति में आ गई थी जिसके बाद पेट्रोल सस्ता होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 56 पैसे की कमी किस हिसाब से किया है। लोगों में खासा रोष है। लोगों का कहना है कि बढ़ाते समय सीधे 4 रुपये बढ़ाया जाता है और कम करने के लिये सिर्फ 56 पैसे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+