खुर्शीद लॉ मिनिस्टर हैं या सन इन लॉ मिनिस्टर: कुमार विश्‍वास

IAC asks for apology for 'banana republic' FB post
गाजियाबाद। कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा द्वारा देश को बनाना रिपब्लिक बताने पर अरविंद केजरीवाल की टीम बुरी तरह भड़क गई है। टीम के अहम सदस्‍य और मोहब्‍बत के शायर के नाम से युवाओं में प्रसिद्ध कुमार विश्‍वास ने वाड्रा पर हमला करते हुए पूछा है कि यदि देश बनाना रिपब्लिक है तो इसे बनाया किसने क्‍योंकि पिछले 9 सालों से तो देश में उनकी सास सोनिया गांधी की ही सरकार है। कुमार विश्‍वास ने कहा कि बनाना रिपब्लिक की संज्ञा सबसे पहले ओ हेनरी ने इस्‍तमाल की थी जिसका अर्थ है एक ऐसा देश जहां भ्रष्टाचार, माफियाराज, अराजकता और राजनीतिक अव्यवस्था का बोलबोला रहता है और जहां जहां कोई सरकार या नियम-कायदे न हों।

आगे की बात करने से पहले आपको बताते चलें कि रॉबर्ट वाड्रा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर 'मैंगो पीपुल इन बनाना रिपब्लिक' लिखा था। जब इसकी प्रतिक्रियाएं आने लगी तो रॉबर्ट वाड्रा ने अपना फेसबुक अकाउंट बद कर दिया। इस फेसबुक पोस्‍ट के जवाब में कुमार विश्‍वास ने अपने फेसबुक पर लिखा था कि ''श्री रॉबर्ट वाड्रा ने FB पर लिखा है "Mango People in a Banana Republic" ! शेम ऑन यू श्री वाड्रा ! हमें"मेंगो पीपल" यानि "आम आदमी" कहा तो कोई बात नहीं , हमें तो गर्व है "आम" होने का ! लेकिन हमारी शस्यश्यामला भारतमाता की तुलना राजनैतिक और आर्तिक रूप से ध्वस्त "बनाना रिपब्लिक" से करने पर आप को डूब मरना चाहिए ! आप ने सिद्ध कर दिया की आप का विबाह बाकायदा "गुण" मिला कर ही हुआ है ! देश के लिए ,इतनी "एहसानफ़रामोशी" आप को ही शोभा देती है!''

कुमार विश्‍वास ने कहा कि डीएलएफ और वाड्रा के रिश्‍तों को लेकर लग रहे आरोपों के बाद भी लोग वाड्रा को बचाने पर लगे हुए है। कुमार विश्‍वास ने कहा कि कांग्रेस के लोग उनको बचा रहे हैं। देश के कानून मंत्री सलमान खुर्शीद इस तरह से व्यवहार कर रहे हैं कि जैसे वो देश के लॉ मिनिस्टर नहीं, सन इन लॉ मिनिस्टर हों। विश्वास ने कहा कि वाड्रा कहते हैं कि लोग उनके ह्यूमर को नहीं समझते। लोग मर रहे हैं, त्रस्त हैं। और उन्हें ह्यूमर सूझ रहा है। वो लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+