'राहुल गांधी कभी नहीं बन सकते हैं प्रधानमंत्री'

यह दावा उन्होंने टीवी शो आपकी अदालत में किया। केंद्र की यूपीए सरकार को 2जी स्पेक्ट्रम में घेरने वाले स्वामी वही हैं, जिन्होंने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर भारतीय कानून का हवाला देते हुए सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनाये जाने से रोका था। जिस दिन सोनिया गांधी और यूपीए के नेताओं की ओर से सोनिया को पीएम बनाये जो की चिठ्ठी राष्ट्रपति को भेजी गई थी, उसी दिन स्वामी ने अपनी चिठ्ठी में वो कानूनी तर्क दिये, जिनके चलते सोनिया कभी भी भारत की पीएम नहीं बन सकती हैं।
अब वही सुब्रमण्यिम स्वामी दावा कर रहे हैं कि राहुल गांधी भी कभी देश के पीएम नहीं बन सकते हैं। उनसे जब पूछा गया क्यों? तो उन्होंने जवाब दिया कि इसके पीछे कानूनी कारण हैं और वो उनका खुलासा तभी करेंगे, जब यूपीए राहुल को बतौर पीएम कैंडिडेट प्रोजेक्ट करेगी।
स्वामी से पूछा गया कि वो सिर्फ कांग्रेस के खिलाफ ही क्यों रहते हैं, तो जवाब मिला," विदेशी रावरण पर विश्वास करके सीता माता ने लक्ष्मण रेखा लांघ दी थी, जिसके बाद इतना बड़ा युद्ध हुआ। इसलिये मैं भी विदेशियों पर विश्वास नहीं कर सकता। साथ ही विपक्षी दलों के खिलाफ मामले उजागर करने का काम सत्ताधारी कांग्रेस का है और वो यह काम बखूबी कर रही है। अब कांग्रेस खुद के खिलाफ तो कोई मामला निकालेगी नहीं। इसलिये हमने कांग्रेस को टार्गेट किया है।"
सुब्रमण्यिम स्वामी ने इस मुलाकात में बाबा रामदेव की तारीफ की तो अन्ना हजारे को कई जगहों पर गलत ठहराया। स्वामी ने कहा कि बाबा रामदेव एक नेक इंसान हैं और जो जंग वो लड़ रहे हैं, उसमें वो जरूर कामयाब होंगे, लेकिन अन्ना हजारे की एक बात गलत है। वो सोचते हैं कि जन लोकपाल बिल ले आओ देश से भ्रष्टाचार मिट जायेगा। जबकि ऐसा नहीं है। जनलोकपाल भ्रष्टाचार का अंत नहीं है। अगर देश चाहे तो वर्तमान कानून के माध्यम से ही भ्रष्टाचार को समाप्त कर सकता है, बस एक पहल की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications