डीलरों को अधिक कमीशन देने के लिये बढ़ाए गये एलपीजी के दाम

नयी दिल्‍ली। गैस सिलेंडर वितरकों का कमीशन बढ़ाने के सरकार के फैसलें के बाद घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अब 11.42 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया गया है। इस बढ़ोत्‍तरी के बाद से ही दिल्‍ली में सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम दिल्‍ली में 410.42 रुपये हो जायेगा। वहीं दूसरी तरफ एलपीजी डीलरों का कमीशन 25.83 से बढ़ाकर 37.25 रुपये कर दिया गया है। डीलर का कमीशन बढाने का फैसला पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से लिया गया है। डीलर का कमीशन बढ़ाने के फैसले के बाद दिल्ली में 399 रुपये में मिलने वाला सब्सिडीयुक्त गैस सिलेंडर 410.42 रुपये का हो जाएगा।

LPG price hiked by Rs. 11.42 per cylinder

यह निर्णय सरकार के उस फैसले के कुछ ही सप्ताह के भीतर ही आ गया जिसमें सब्सिडीयुक्त सिलेडर की आपूर्ति एक साल में छह सिलेंडर पर सीमित कर दी गई। डीलर कमीशन बढने से बाजार मूल्य पर मिलने वाला एलपीजी सिलेंडर भी 12.17 रुपये महंगा होगा। इस पर डीलर का कमीशन 38 रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही बाजार मूल्य पर एलपीजी सिलेंडर भी महंगा होगा। पेट्रोल और डीजल के दाम भी कुछ बढ सकते हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय इसके डीलरों का कमीशन बढाने पर भी विचार कर रहा है। पेट्रोल पर 23 पैसे और डीजल का कमीशन दस पैसे प्रति लीटर बढने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+