राजनीति में हिट होने के लिये केजरीवाल मुझे बदनाम कर रहे हैं: वाड्रा

Robert Vadra
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने केजरीवाल की तरफ से लगाये गये आरोपों को निराधार बताया है। वाड्रा ने खुद पर लगे आरापों से इंकार करते हुए कहा है कि मुझपर जितने भी आरोप लगाये गये है वो सभी झूठे और बेबुनियाद है और ये सब मुझे बदनाम करने के लिये किया गया है। वाड्रा ने कहा है कि केजरीवाल ने अभी-अभी राजनीतिक पार्टी बनाई है और सस्‍ती लोकप्रियता के लिये ऐसा कर रहे हैं।

रॉबर्ट वाड्रा ने सफाई देते हुए कहा है कि उनके कारोबार का सारा लेनदेन सरकारी महकमों में दर्ज है, जो कि सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध हैं। वाड्रा ने एनडीटीवी को भेजे गए एक विस्तृत बयान में कहा, मैं कानून का पालन करने वाला निजी नागरिक हूं, जो 21 साल से कारोबार कर रहा है। वाड्रा ने कहा है कि केजरीवाल और प्रशांत भूषण ने जो आरोप लगाये हैं वो बिल्कुल झूठे, सरासर बेबुनियाद और मानहानि करने वाले हैं।

वाड्रा ने कहा है कि मेरे कारोबार का सारा लेनदेन आर्थिक दस्तावेजों में कानून के हिसाब से मुनासिब सरकारी महकमों में दर्ज है। जो लोग सच्चाई जानना चाहते हैं, ये उनके लिए सार्वजनिक तौर पर मुहैया है। मुझे दुख है कि केजरीवाल और प्रशांत भूषण जानबूझ कर मेरे कारोबार से जुड़े आंकड़ों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं और अपनी राजनीतिक पार्टी के लिए सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+