रसोई गैस को लेकर भ्रम में हैं ग्राहक, एजेंसी व अधिकारी

खबर है कि नान सब्सिडी सिलेंडर की कीमत के रेट की मेल तो आ गई है, लेकिन यह सिलेंडर लेगा कौन और देना किसे है, ये दो सवाल रोजाना गैस एजैंसियों में बवाल मचा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा बीपीएल कार्ड धारकों को 9 सिलेंडरों की सब्सिडी की घोषणा के बाद स्थिती और भी भ्रमित करने वाले हो रही है। सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि विभाग और एजैंसी संचालकों के पास ऐसा कोई डाटा नहीं है, जिससे यह पता लग सके कि इस वक्त कितने बीपीएल कार्ड धारकों के पास एलपीजी गैस कनैक्शन है। विभाग और गैस एजेंसियों के पास यह डाटा न होने की वजह से समस्या और गहराती जा रही है।
अभी मिल रहे हैं 6 महीने में 3 सिलेंडर
50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं वाली गैस एजैंसी भूपेंद्रा गैस के मालिक भूपेंद्र कुमार का कहना है कि ग्राहक को फिलहाल 6 महीने में सब्सिडी वाले 3 सिलैंडर ही दिए जा रहे हैं। बीपीएल कार्ड धारकों वाली समस्या पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। गैस एजेंसी पर आने वाले उपभोक्ताओं के साथ उन्हें भी यह नहीं मालूम है कि किसे कितने सिलैंडर देने हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने देश भर में एक राशन कार्ड पर एक गैस कनैक्शन देने का नियम जारी करने के बाद सितंबर माह से इस बात की जांच की जा रही है कि कोई भी ग्राहक एक राशन कार्ड पर दो कनैक्शन न ले रहा हो। यदि ऐसा है तो उसका कनैक्शन काटा जा रहा है। इस समस्या के कारण सुबह से लेकर शाम तक ग्राहक अपने राशन कार्ड व बुकिंग कॉपी में नाम परिवर्तन के लिए एजैंसियों का चक्कर काट रहे हैं।
गैस का दुरूपयोग जारी है
एलपीजी गैस सिलैंडर के रेट को लेकर भ्रम की स्थिती कि बीच सिलेंडरों की कालाबाजारी भी जारी है। विभागीय दावे धरे के धरे रह गए हैं। जबकि अलग-अलग तरीके से सिलेंडरों की ब्लैक जारी है। शहर के ढाबों, रैस्तरां, होटलों और व्यावसायिक स्थानों पर घरेलू गैस का इस्तेमाल हो रहा है। सामान्य कार्ड पर जहां सिलेंडर जद्दोजहद के बाद मिल रहा है वहीं ब्लैक में सिलेंडर लेना हो तो एजेंसी वाला सिलेंडर घर देकर जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि गैस सिलेंडरों की इतनी किल्लत है तो ब्लैक में सिलैंडर कैसे आसानी से मिल रहा है। बात गंभीरता वाली है लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा किसी गैस एजैंसी के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई हो ऐसा कोई समाचार नहीं है।
केवाईसी फार्म भरना जारी है
गैस सिलेंडर पर सब्सिडी का कोटा फिक्स होने के बाद प्रशासन ने एक से अधिक कनेक्शन लेने वालों पर लगाम कसनी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रशासन की ओर से उपभोक्ताओं से अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) फार्म भराया जा रहा है। 1 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक इस फार्म को भरकर गैस एजेंसी में जमा करवाना होगा। इस फार्म में उपभोक्ता की पूरी डिटेल होगी। उपभोक्ता को यह फार्म हर हाल में 31 अक्तूबर से पहले जमा करना होगा। यदि यह फार्म उपभोक्ता भर कर जमा नहीं करता है तो उसके सिलेंडर की सप्लाई रोक दी जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि फार्म भरने के एक बाद उपभोक्ता पूरे भारत में एक ही गैस का कनेक्शन ले सकेगा। दूसरा कनेक्शन उसे अपने एजेंसी को जमा कराना होगा। सारा डाटा ऑनलाइन हो जाएगा। यह फार्म हर गैस एजेंसी के पास उपलब्ध है। उसमें अपना नाम पता और उपभोक्ता क्रमांक आदि भरकर देना है। उसी के आधार पर एजेंसी वाले अपने ग्राहक का सत्यापन करेंगे। नए कनेक्शन अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद जारी किए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications