12 साल की लड़की का IQ आइंस्टीन से तेज

लड़की का यह स्कोर जर्मनी के भौतिकवादी आइंस्टीन और हाकिंस से 2 अंक आगे है। इस लड़की का नाम दुनिया के सबसे बुद्धिमान एक प्रतिशत लोगों की श्रेणी में आ गया है। उसको दुनियाभर के बुद्धजीवियों के नेटवर्क 'मेनसा' में शामिल कर लिया गया है। 'मेनसा' में दुनिया के सबसे ज्यादा IQ वाले लोगों को शामिल किया गया है।
अब 'नॉर्थ लिवरपूल अकैडमी' स्कूल की छात्रा ओलिविया को एक सिलेब्रिटी का दर्जा मिल गया है। ओलिविया का कहना है कि अब काफी लोग उसके पास मदद मांगने के लिए आने लगे है। उसने कहा कि मुझे चुनौतियों का सामना करना और उसके समाधान के लिए दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना पसंद है। लोगों ने और उसने स्वीकार किया है कि उसमे जानकारियों को याद करने की गजब की क्षमता है।
अंक के मामले में उसने मशहूर टेलीवीजन सेलिब्रिटी और गणितज्ञ कैरोल वोरडरमैन को भी शिकस्त दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications