बागपत। अभी-अभी खबर आ रही है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। यह इमरजेंसी लैंडिग हेलीकॉप्टर में तकनीकि खराबी के कारण करनी पड़ी है। राजनाथ सिंह उत्तराखंड़ से उत्तर प्रदेश आ रहे थे तभी अचानक उनके हेलीकॉप्टर में खराबी आ गई। पायलट ने समझदारी दिखाते हुए फौरन हेलीकॉप्टर की लैंडिग करा दी। लैंडिंग के बाद राजनाथ सिंह को सड़क मार्ग से दिल्ली के लिये रवाना कर दिया गया। राजनाथ सिंह के अलावा हेलीकॉप्टर में भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद थे। सूत्रों की मानें तो सभी लोग सुरक्षित हैं।
A helicopter carrying senior leader Rajnath Singh had to make an emergency landing in Bagpat, district of Uttar Pradesh on Friday. Helicopter was going to Uttrakhand to Delhi and was grounded on account of some technical problems. Rajnath Singh is reported to be safe.