संघ प्रमुख भागवत ने कहा भाजपा-कांग्रेस एक समान

उन्होंने कहा कि संघ का राजनीति से कोई वास्ता नहीं है। संघ के लिए सभी राजनीतिक दल अपने हैं, और सभी दलों से संघ के स्वयं सेवक जुडे हुए हैं। कांग्रेस और अन्य दलों में भी संघ के स्वयं सेवक काम कर रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उस दल का संघ से संबंध हो या वह दल संघ का हों। जो भी संघ के आदर्शो पर खरा उतरेगा, हमारे दरवाजे उसके लिए खुले रहेंगे।
गुरूवार को रांची में संघ की ओर से आयोजित प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में भागवत ने लोगों को संबोधित करते हुए वहां मौजूद सभी को हैरत में डाल दिया। उन्होंने कहा कि संघ का राजनीति से कोई संबंध नहीं है। राजनीति समाज को तोड़ने का काम करती है, जोड़ने का नहीं। संघ का काम समाज को संगठित करने के साथ ही व्यक्ति का निर्माण भी है।
संघ छूत अछूत नहीं मानता, उसके लिए कोई भी पार्टी अछूत नहीं है। हमारी विचारधारा को मानते और सम्मान करते हुए जो भी हमसे मदद मांगेगा हम करेंगे। हमारे स्वयं सेवक सभी पार्टी में हैं, सब अंतर इतना है कि भाजपा में कुछ ज्यादे ही हैं। इसलिए लोग भाजपा की संघ से निकटता ज्यादा समझते है। भाजपा हमसे मदद मांगती है, और दूसरे दल वाले मदद मांगने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पाते। संघ तो समाज के निर्माण का काम करती है, किसी की राजनीति चमकाने का नहीं।












Click it and Unblock the Notifications