किंगफिशर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

अभी जल्द ही एक किंगफिशर कर्मचारी की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी जिसके कारण कर्मचारी सदमे में हैं। कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी ने एक सप्ताह के लिए और बंदी बढ़ा दी है। कंपनी के इस निर्णय से हम सकते में हैं। हालांकि कंपनी ने अभी कर्मचारियों से बातचीत की थी लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिले।
किंगफिशर की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हमें अफसोस है कि हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं जिससे कि 1 अक्टूबर से ही कंपनी का कामकाज बाधित हो रहा है। इस अनिश्चितता के चलते कंपनी ने बंदी को 12 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है।
किंगफिशर के इंजीनियरों, पाइलेटों और तकनीशियनों ने वेतन न मिलने के कारण हड़ताल पर जाने का फैसला किया है और आज विरोध प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications