Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत के दस मुख्‍य पर्यटन केंद्र

बैंगलोर। भारत अपनी संस्‍कृति में विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए हमेशा से ही दुनिया भर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। जहां गोवा जैसे राज्‍य इसकी समुद्र तटीय सुंदरता के लिए जाने जाते हैं, वहीं केरल और कश्‍मीर प्राकृतिक सुंदरता के लिए। इसके अलावा कन्‍याकुमारी का तो एक अलग ही अध्‍यात्मिक आकर्षण है।

राजस्‍थान भारत की ऐतिहासिक धरोहर से परिपूर्ण राज्‍य है तो ताज महल भारत की एक पहचान बन चुका है। पूरे भारत में फैली विविधता, सौन्‍दर्य और आकर्षण बरबस ही दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर खींच लेता है। आइये देखें कि भारत के मुख्‍य पर्यटन केंद्र कौन-कौन से हैं-

आगरा

आगरा

ऐतिहासिक इमारत ताजमहल के कारण आगरा हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। राजनयिक सम्‍बन्‍धों के लिए भारत आने वाले मेहमान भी इसे देखने जरूर आते हैं। आगरा में ताजमहल के अलावा आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, रामबाग और सिकंदर का किला दर्शनीय स्‍थलों में से हैं।

कश्‍मीर

कश्‍मीर

अपनी जीवंत सुंदरता के लिए कश्‍मीर दुनिया भर में प्रसिद्ध है। कश्‍मीर के दर्शनीय स्‍थलों में से श्रीनगर, गुलमर्ग, डलझील, नागिन झील, परी महल और पहलगाम है। अपनी सुरम्‍य वादियों और पहाड़ों पर बसे गांवों के लिए यह पर्यटकों के बीच अलग ही स्‍थान रखता है।

गोवा

गोवा

गोवा भारत का सबसे छोटा राज्‍य है जो कि समुद्री बीच के लिए जाना जाता है। यहां का सी-फूड, जल में खेले जाने वाले खेल इसे एक आनंद के स्‍थान के रूप में पहचान देते हैं। यहां स्थित अलोना का किला, गोवा म्‍यूजियम, चापोरा का किला अन्‍य पर्यटन आकर्षण हैं।

कन्‍याकुमारी

कन्‍याकुमारी

कन्‍याकुमारी को केप कोमोरिन के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के जल का मिलन होता है। यहां से दिखने वाला सूर्यास्‍त का दृश्‍य मनोरम होता है।

जयपुर और उदयपुर

जयपुर और उदयपुर

राजस्‍थान में स्थित जयपुर और उदयपुर अपनी कलात्‍मक और वास्‍तु सुंदरता के लिए जाने जाते हैं। उदयपुर में स्थित लेक पैलेस दुनिया के सबसे सुंदर स्‍थानों में से एक हैं। जयपुर में ही हवामहल भी है जो वास्‍तुकला का उत्‍कृष्‍ट उदाहरण माना जाता है।

केरल

केरल

भारत के सर्वाधिक सम्‍पन्‍न और शिक्षित राज्‍यों में से एक केरल मंत्रमुग्‍ध कर देने वाली सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। यहां फैली हरी भरी सुंदरता और नदियों में बोटिंग का अपना अलग ही आनंद है।

दिल्‍ली

दिल्‍ली

दिल्‍ली भारत का आर्थिक केंद्र होने के साथ ही देश की राजधानी भी है। यहां पर स्थित इंडिया गेट, राष्‍ट्रपति भवन, जामा मस्जिद और कुतुब मीनार को देखने के लिए पर्यटक वर्ष भर आते रहते हैं।

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग को पहाड़ों की राजधानी कहा जाता है जो कि समुद्र तल से 2134 मीटर ऊपर स्थित है। यहां पर स्थित चाय के बागानों के लिए यह दुनिया भर में जाना जाता है।

मैसूर

मैसूर

मैसूर कर्नाटक की सांस्‍कृतिक राजधानी है जो अपने महलों के लिए जाना जाता है। यहां पर स्थित मैसूर का महल विश्‍व प्रसिद्ध है, इस महल को 'अंबा विला' के नाम से भी जाना जाता है। इस महल को देखने के लिए प्रतिवर्ष लगभग 2.7 मिलियन पर्यटक आते हैं।

अजंता एलोरा

अजंता एलोरा

महाराष्‍ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित, चट्टानों को काटकर बनायी गयी ये मूर्तियां बौद्ध धार्मिक कला का अद्भुत उदाहरण हैं। यहां पर पत्‍थरों की गुफाओं में बने मंदिर पर्यटकों को अपनी खूबसूरती से आश्‍चर्य चकित कर देते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+