ढाका में प्रदर्शनकारियों ने 11 बौद्ध मंदिर जलाये

bangladesh-map
ढाका। बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका के दक्षिण-पूर्व में स्थित रामू शहर में फेसबुक पर इस्‍लाम पर की गई एक पोस्‍ट से आहत मुस्लिम प्रदर्शनकारियों ने शनिवार रात 11 बौद्धमंदिरों को जला दिया और दो मंदिरों में तोड़-फोड़ की। मुस्लिम प्रदर्शनकारियों ने यहां पर रहने वाले अल्‍प संख्‍यकों के साथ मारपीट की और उनके घरों में लूटपाट की। इन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि किसी बौद्ध व्‍यक्ति ने इस्‍लाम का अपमान किया है।

पुलिस अधिकारियों और प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार रात प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आये और बौद्ध इलाकों में हमले करना शुरू कर दिया। जिसके फलस्‍वरूप यहां रहने वाले अल्‍पसंख्‍यक लोग अपने घरों में छिप गये।

इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि अर्द्धसैनिक बल ने वहां पर पहुंच कर स्थिति पर नियंत्रण पा लिया लेकिन तब तक दंगाई लगभग 30 बौद्ध घरों को लूट चुके थे। इस मौके पर पहुंचे सूचना मंत्री हसनुल हकइनु ने इसे पूर्व नियोजित कार्यवाही बतायी।

इस पर स्‍थानीय पुलिस प्रमुख सलीम मुहम्‍मद जहांगीर ने बताया कि स्थिति अब पूर्णतया नियंत्रण में है। वहीं बौद्धों ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शहर में मानव श्रंखला बनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+