2 अक्टूबर को केजरीवाल करेंगे पार्टी का ऐलान
नई
दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के अहम सहयोगी रहे अरविंद केजरीवाल उनसे अलग होने के 12 दिन बाद 2 अक्टूबर को अपने राजनीति दल के गठन की घोषणा के साथ ही औपचारिक रूप से राजनीति में प्रवेश कर जाएंगे। केजरीवाल और उनका साथ दे रहे मनीष सिसौदिया ने कहा कि कल सुबह वह कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित एक समारोह में इसकी घोषणा करेंगे। id="toptextpromo">गांधी
जयंती के समारोह के मौके पर केजरीवाल पार्टी के दृष्टिकोण, रणनीति और सदस्यो की चयन प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। पार्टी में अनुचित काम-काज की रोकथाम के लिए आंतरिक लोकपाल की नियुक्ति की जाएगी। मंगलवार को लोकपाल के तौर पर एक सेवानिवृत्त न्यायधीश के नाम की घोषित की जाएगी। आज दिल्ली आए अन्ना से केजरीवाल और सिसौदिया ने मुलाकात की। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इससे
पहले अन्ना ने केजरीवाल से अलग होते हुए कहा था कि मैं पार्टी बनाने के खिलाफ हूं। सोमवार को प्रेसवार्ता में अन्ना हजारे ने कहा कि अरविंद ने चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि मैंने 25 साल की उम्र में फैसला लिया था कि कभी राजनीति नहीं करूंगा। केजरीवाल के चुनाव पर उन्होंने कहा कि हमको मुझे खुशी होगी। मैं उनके अच्छे प्रत्याशियों का साथ दूंगा। मैं उनको प्रचार करूंगा। हम दोनों समाज के लिए काम कर रहे हैं।











Click it and Unblock the Notifications