लूट का दौर जारी रहेगा: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने दिल्ली रवाना होते हुए यह बात अपने फेसबुक अकाउंट पर कही। ममता ने यह भी कहा कि विकास का मतलब आम आदमी के लिए काम करना होता है। लेकिन केंद्र की यूपीए सरकार के लिए इसका मतलब कुछ और है। अब जब भी कोई जन विरोधी निर्णय लिये जाते हैं तो इसे सुधारों का नाम दे दिया जाता है। प्रधानमंत्री के इस वक्तव्य 'कि सुधारों का दौर जारी रहेगा' के बारे में ममता ने कहा कि इसका मतलब है कि लूट का दौर जारी रहेगा।
तृणमूल कांग्रेस ने डीज़ल के बढ़े दामों और रिटेल में एफडीआई के निवेश के मुद्दे पर यूपीए से समर्थन वापस ले लिया है और अब तृणमूल कांग्रेस 1 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ विरोध जतायेगी।












Click it and Unblock the Notifications