तेलंगाना मार्च- हिंसा के डर से मॉल बंद, ट्रेनें कैंसल

आंध्र प्रदेश में तेलंगाना का मुद्दा गर्माते ही राज्य व केंद्र सरकार दोनों ही सतर्क हो गई हैं। केंद्र ने रेल प्रशासन को इसकी गंभीरता के बारे में बताया तो 15 एक्सप्रेस और 25 पैसेंजर ट्रेनें कैंसल कर दी गईं, ताकि लोग बाहर से हैदराबाद नहीं पहुंच सकें। हालांकि उत्तर भारत से दक्षिण को जाने वाली ट्रेनें यथावत चल रही हैं। यही नहीं हैदराबाद आने वाली बसों पर भी खासी निगरानी रखी जा रही है। हैदराबाद से आस-पास के छोटे शहरों तक जाने वाली सभी ट्रेनें और लोकल ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं।
इस पर तेलंगाना संयुक्त ऐक्शन कमेटी ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वो उनके खिलाफ षड़यंत्र रच रही है। कमेटी का कहना है कि जब प्रदर्शन की अनुमति मिल चुकी थी, तो ट्रेनों को कैंसल करने की क्या जरूरत थी। जबकि आंध्रा पुलिस का कहना है कि उसने रेलवे से यह कदम उठाने के लिये इसलिये कहा, ताकि हिंसा न भड़के। यह मार्च हैदराबाद की नेकलेस रोड पर रविवार की शाम को निकाला जायेगा।
पुलिस ने ऐतियात के तौर पर भारी सुरक्षाबल तैनात कर दिया है। सुरक्षाबलों में पीएसी के जवान भी हैं। इस रैली में तेलंगाना राष्ट्र समिति, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, भाजपा व अन्य संगठनों के नेता, शिक्षक, छात्र, वकील, पत्रकार व आम लोग शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications