एटीएम कैश वैन की सुरक्षा पर सतर्क हुई पुलिस

निर्देशों में साफ कहा गया है कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं की जाएगी। कैश वैन के अलावा उसके साथ कुछ दूरी पर एस्कोर्ट वाहन होना चाहिए। अगर कैस अधिक है तो इस बारे में जिला कंट्रोल रुम को सूचना देकर पुलिस एस्कोर्ट प्राप्त करे। पुलिस महानिरीक्षक ने रेंज के सभी पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर एक सप्ताह में कैश वैनों को लेकर किए गए सुरक्षा प्रबंधों की रिपोर्ट तलब की है।
आईजी आलोक मित्तल ने रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के सभी बैंक अधिकारियों की मीटिंग बुलाए और बैंकों द्वारा एटीएम मशीनों में कैश लोड करने वाली गाडिय़ों के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करे। इसके लिए अलग से पुलिस टीमों का गठन किया जाए, जो इन पर निगरानी रखे। साथ ही यह पता लगाए कि बैंक में किन-किन प्राइवेट स्क्यिोरटी कंपनी को कैस लोड करने की जिम्मेदारी सौंपी की गई है और इन कंपनियों ने सुरक्षा के क्या इंतजाम किए है।
अगर कहीं इंतजामों में कमी है तो तुरंत कंपनी को पत्र जारी करे। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि कैश वैन के अलावा एक एस्कोर्ट वाहन कैश वैन के पीछे-पीछे कुछ दूरी पर चले, जिसमें अलग से सुरक्षाकर्मी हो। साथ ही अगर कैश ज्यादा है तो जिला पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना कर पुलिस एस्कोर्ट भी प्राप्त की जा सकती है। आईजी का कहना है कि एटीएम कैश वैनों की सुरक्षा पु ता करने के निर्देश दिए गए है और किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी और इसके एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट तलब की है।












Click it and Unblock the Notifications