अल्तमश कबीर बने नए चीफ जस्टिस

न्यायाधीश अल्तमश कबीर का जन्म कोलकाता में 19 जुलाई 1948 को हुआ था। कबीर इस पद पर लगभग 10 महीने तक रहेंगे। उनको सितंबर 2005 में सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय से विधि स्नातक, एलएलबी, और एमए की डिग्री हासिल की है। उन्होंने लंबे समय तक वकालत की उसके बाद उनको सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
कबीर ने वर्ष 1973 में वकालत शुरू की, और 1990 में उनको कोलकाता सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। जनवरी 2005 में उनको कोलकाता सुप्रीम कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। कबीर को 14 जनवरी 2010 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया था।












Click it and Unblock the Notifications