बीवी पर बुरी नज़र डालने वाले दोस्त की हत्या की

पत्नी सोनी उसे अस्पताल ले गयी जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले को अवैध संबंधों से जोड़कर देख रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध सम्बंधों के चलते राजकुमार ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर नन्दकुमार की हत्या की।
गोसाईगंज के कोरियानी निवासी नंदकुमार (40) सात माह से चांदसरायं गांव में अपने दोस्त राजू उर्फ राजकुमार के घर पर रहता था। नंदकुमार ने कुछ दिन पूर्व जमीन बेची थी और उसे भारी रकम मिली थी। इस कारण वह कुछ करने की बजाय घर पर बैठकर सिर्फ शराब ही पीता था। नन्दकुमार ने जमीन बेचकर मिले पैसों से राजकुमार को एक मोटर साइकिल भी ले दी थी जिस कारण राजकुमार उसे कुछ कहता नहीं था।
इसी दौरान नन्दकुमार की नजर दोस्त की पत्नी सोनी पर पड़ी और दोनों के अवैध संबंध हो गए। इस बात का पता जब राजकुमार को चला तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया। मंगलवार की रात दोनों ने शराब पी जिसके बाद उनका खूब झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान राजकुमार ने नन्दकुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। नन्दकुमार को लहूलुहान देखकर सोनी ने गांव वालों की मदद से उसे चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गयी।
घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने सोनी को हिरासत में ले लिया जबकि राजकुमार की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि नन्दकुमार अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था तथा गोसाईगंज थाने में उसके खिलाफ 6 अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने नंदकुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे ने राजकुमार और उसकी पत्नी सोनी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है।












Click it and Unblock the Notifications